पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 140 शिक्षकों ने दिए वेतन, एरियर क्रमोन्नति से संबंधित समस्याओं के आवेदन

शिविर में 140 शिक्षकों ने दिए वेतन, एरियर क्रमोन्नति से संबंधित समस्याओं के आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा परिवेतन शिविर लगाया गया। इसमें ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में 140 शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इन समस्याओं का निराकरण 28 तक किया जाएगा। शिविर में शिक्षा विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर विकास जोशी, डीईओ आदित्य नारायण मिश्रा, बीईओ नरेंद्र सिंह बैस ने शिक्षकों की समस्याएं सुनी।

ग्वालियर से आए ज्वाइन डायरेक्टर विकास जोशी ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इस तरह से शिक्षा परिवेदना शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं। इनमें आई हुई समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा। शिविर में आए शिक्षकों के पुराने से पुराने लंबित प्रकरणों का भी निपटारा समय सीमा में किया जाएगा। इससे शिक्षकों को परेशानी न हो। इस तरह के शिविर संभाग स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर लगाए जा रहे हैं। शिविर में आए गंभीर प्रकरणों का निपटारा भोपाल में होगा। शिविर में आई समस्याओं का निराकरण 28 तारीख तक किया जाएगा। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में ब्लॉक के 140 शिक्षकों ने अपनी वेतन, एरियर, क्रमोन्नति, छठवें वेतन मान, 30 वर्ष के वेतनमान आदि समस्याओं से संबंधित समस्याएं रखी। इस मौके पर प्राचार्य जेएस बरया, अरुण जैन, रंजना शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

शिविर में अपनी समस्याएं रखते शिक्षक।

खबरें और भी हैं...