पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानाें का आरोप: पहले करते हैं रिजेक्ट, फिर बिचौलियों से राशि लेकर पास कर देते हैं उपज

किसानाें का आरोप: पहले करते हैं रिजेक्ट, फिर बिचौलियों से राशि लेकर पास कर देते हैं उपज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुंगावली

समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा की जा रही चना, मसूर और सरसों की खरीदी में किसानों के साथ लूट की जा रही है। किसानों की उपज को सर्वेयर द्वारा रिजेक्ट कर दलालों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। वहीं उपार्जन केंद्रों पर प्रति बोरी पर 600 से 850 ग्राम अधिक की तुलाई की जा रही है।

गेहूं, चना, मसूर की समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। उपार्जन केंद्रों पर किसानों से तुलाई व सैंपल पास कराने के मामले में दलाल सक्रिय हैं। उपार्जन केंद्रों पर दलालों के माध्यम से समिति प्रबंधक, तुलावट, हम्मालों और सर्वेयर द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही है। शहर में नवीन मंडी प्रांगण में चल रहे तीन खरीदी केंद्रों पर किसान गर्मी और लू के चलते परेशान हो रहे हैं। किसानों को अपनी फसल को पास कराने के लिए दो-तीन दिन तक तपती धूप में परेशान होना पड़ रहा है। समर्थन मूल्य खरीदी योजना में उपज बेचने आए किसानों से शुरुआत में सर्वेयरों द्वारा सख्ती बरतते हुए उनकी चना की उपज में तेवड़ा, वटरी, मिट्टी व कचरा मिलने पर उपज की खरीदी नहीं की जाएगी। जब किसान अपनी उपज लेकर वापस जाने लगते हैं तो केंद्रों के दलालों द्वारा सेटिंग कर किसानों से प्रति ट्राॅली 5000 रुपए लेकर वही सैंपल पास कर दिया जाता है।

सर्वेयरों द्वारा पैसों के लालच में अच्छी क्वालिटी की उपज को भी कैंसिल कर दिया जाता है। वहीं दलालों व विचौलियों द्वारा किसानों से अवैध रूप से पैसा लेकर उसकी पर्ची कटवाकर उसे ले ल या जाता है।

पैसों की मांग कर रहे दलाल

बंधी गांव के किसान राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हम चना व मसूर की तुलाई के लिए दो दिन से परेशान हो रहे हैं। हमारे अनाज को सर्वेयर ने कैंसिल कर दिया है। हमारे गांव के अन्य किसानों के माल को जो हमारे माल से भी अधिक खराब था उसे पास कर तुलाई भी कर ली गई है। अब हमसे पैसों की मांग की जा रही है। किसान राममोहन पटेरिया, सुनीताबाई, शंभू सिंह हुरेरी, प्रेम सिंह मूडरा, हीरालाल आदि ने बताया कि हमें दो तीन दिन हो गए हैं। हमारे अच्छे माल को भी सर्वेयर द्वारा कैंसिल कर दिया गया है। इसके बाद दलाल व बिचौलिए आकर हमसे पैसे की मांग करते हैं जो पैसा दे देता है उसका खराब माल भी तुल जाता है। इसके बाद हम्मालों द्वारा भी 5 रुपए बोरी के हिसाब से वसूली की जा रही है। तुलावट लखन ने बताया कि हम मुंशी देवेंद्र के आदेश से तोल कर रहे हैं। किसानों से खर्चा पानी के नाम पर पैसा लिया जा रहा है।

किसानों की उपज को सर्वेयर द्वारा रिजेक्ट कर दलालों के माध्यम से खरीदी की जा रही है

कृषि मंडी में बिचौलिए 600 से 850 ग्राम अधिक तौल रहे उपज

प्रति बोरी 600 से 850 ग्राम अधिक तौल रहे उपज

फसल पास होने के बाद तुलाई में किसानों से तुलावटों व हम्मालों द्वारा 5 रुपए प्रति बोरी वसूली की जा रही है। खरीदी केंद्रों में फसल तुलाई का कोई मापदंड नहीं है। तुलाई के दौरान किसी किसान का प्रति बोरी में 600 ग्राम तो किसी किसान का 850 ग्राम उपज अधिक तोली जा रही है। इसके बावजूद किसान अपनी फसल को मजबूरी में तुलवाने को मजबूर हैं।

खरीदी केंद्रों पर 850 ग्राम अधिक तोल करते तुलावट।

हम तो नियम से चल रहे हैं

वैसे तो मिलावटी उपज की तौल होना मना है लेकिन किसानों की परेशानी को देखते हुए चना में एक प्रतिशत तेवड़ा व दो प्रतिशत दाल वाली उपज की तौल की जा रही है लेकिन कचरा व सीकों वाला अनाज मना है। यही नियम मसूर पर भी लागू है। रामराज सिंह सर्वेयर, ललितपुर

खबरें और भी हैं...