पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल से नहीं हुई क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत, हो रहे हादसे

दो साल से नहीं हुई क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत, हो रहे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगावली| शहर से एक किमी दूर मल्हारगढ़-कुरवाई मार्ग पर स्थित रपटा दो साल से क्षतिग्रस्त है। दो साल से क्षतिग्रस्त रपटे की मरम्मत नहीं हुई है। इससे यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं रपट हुए गड्ढों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मल्हारगढ़-कुरवाई मार्ग पर बना रपटा पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त है। रपटे की प्रशासन ने दो साल से मरम्मत नहीं कराई है। इसके चलते रपटे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहनों की कमानी के पट्टे और चैंबर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस रोड पर रोजाना 300 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों का आना जाना होता है। इस रोड पर मल्हारगढ़, सांवलहेड़ा, बिल्हेरू, ढिचरी, पत्थरगढ़, खूटिया बमोरी, आदि गांव के अलावा कई छोटे गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

खबरें और भी हैं...