पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा व्यक्ति को गलत से सही रास्ते पर लाने का काम करती है : पं. सूर्यप्रकाश

कथा व्यक्ति को गलत से सही रास्ते पर लाने का काम करती है : पं. सूर्यप्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनुष्य जीवन बहुत ही छोटा है लेकिन सात दिन तक चलने वाली श्रीमद भागवत मोक्ष प्राप्ति का बड़ा उपाय है। भागवत कथा व्यक्ति को गलत से सही रास्ते पर लाने काम करती है। सभी विकारों को त्यागने के लिए भागवत औषधि का काम करती है। यह बात कुशवाह कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचन पं. सूर्यप्रकाश पाठक ने कही।

उन्होंने कहाकि परम सत्ता पर विश्वास रखते हुए हमेशा सत्कर्म करते रहना चाहिए। सत्संग हमें भलाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कथा मे ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए बताया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया। इससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य, संयम की आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव ने तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न किया था। भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...