ड्रायविंग लाइसेंस कार्य 22 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगा
मुंगेली| सर्व संबंधितों को सूचित किया गया है कि परिवहन विभाग द्वारा सारथी साॅफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है इसके चलते 22 से 30 अप्रैल 2018 तक ड्रायविंग लायसेंस संबंधी कार्य बंद रहेगा। जिला परिवहन अधिकारी ने यहां बताया कि परिवहन विभाग में लायसेंस से संबंधित कार्य का संचालन एनआईसी द्वारा विकसित सारथी प्रोग्राम व स्मार्ट चीप लिमिटेड के वेब बेस्ड एप्लीकेशन के सामंजस्य से की जा रही है। 1 मई 2018 से जिला परिवहन कार्यालय मुंगेली में एनआईसी द्वारा संचालित वर्तमान सारथी प्रोग्राम का नवीन संस्करण सारथी-4.0 लागू किया जाएगा। इसके लिए 22 से 30 अप्रैल 2018 तक लायसेंस कार्य प्रभावित रहेगा। स्मार्ट चीप लिमिटेड द्वारा 22 अप्रैल से आनलाईन पेमेंट सुविधा बंद कर दी जाएगी। एनआईसी द्वारा 1 मई से कार्य एसबीआई ई-पेय के माध्यम से पेमेंट व आवेदन की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाएगी।