संरक्षण अधिकारी की संविदा पर नियुक्ति के लिए 10 मई तक आवेदन
मुंगेली| महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित एकीकृत बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के क्रियान्वयन हेतु संविदा पर संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं आउटरीच वर्कर के पद स्वीकृत किए गए है। उक्त पदों की संविदा नियुक्ति हेतु 10 मई 2018 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।