- Hindi News
- National
- राज्य के सभी महाविद्यालयों में दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित
राज्य के सभी महाविद्यालयों में दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित
मुंगेली | राज्य के सभी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पाॅलीटेक्निक, संस्थाओं फार्मसी संस्थाओं एवं आर्किटेक्चर संस्थाओं में संचालित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीटे आरक्षित रहती है, ऐसी सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश के समय जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के अतिरिक्त निःशक्तजन के लिए व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र, दाना गोदाम मोटर स्टेण्ड नेपियर टाउन जबलपुर से भी संबंधित ब्रांच में प्रवेश की उपयुक्तता संबंधी प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह उपयुक्तता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासकीय कन्या पाॅलिटेक्निक परिसर में 16 एवं 17 मई 2018 को दो दिवसीय शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है ।