पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी से राहत दिलाएगा चलित प्लाऊ घर

गर्मी से राहत दिलाएगा चलित प्लाऊ घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मित्र मंडल मुंगेली ने भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध जल कराने के उदेश्य से चलित प्याऊ घर का शुभारंभ महाराणा प्रताप चैक मुंगेली में किया गया है। यह मोबाईल प्याऊ घर पड़ाव चौक से बस स्टैण्ड व पड़ाव चौक से पड़रिया रोड तक जाती है और जरूरतमंद प्यासे लोगों की शीतल जल से प्यास बुझाती है। इस मोबाइल प्याऊघर का शुभारंभ राहगीर मेहतरू सारथी ने लाल फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गई तथा राहगीरों को पानी पिलाया गया। महाराणा प्रताप चौक नगर के सबसे बेस्ट आवागमन वाला स्थल है जहां लोग बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। गर्मी के दिनों में राहगीरों को पीने की पानी की समस्या होती है। जिसपर ध्यान हुए मि़त्र मंडल द्वारा चलित प्याऊघर आंरभ किया गया जिसमें समिति के संयोजक हेमंत वैष्वण, व सदस्य शरद देंवागन, सुधीर देवांगन लक्ष्मीकांत उपाध्याय, वासु उपाध्याय, भूपेन्द्र देवांगन प्रदीप सारथी, राहुल शर्मा,किशन यादव, के साथ प्याऊ सेवक ध्वजाराम साहू,दुर्गेश यादव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...