पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आकाशीय बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली|आकाशीय विजली की चपेट में आने से मंगलवार को एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम रेतराकला के ईश्वर बंजारा उम्र 45 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे अपनी प|ी के साथ काम करने के लिए गया था। काम से वापस आते समय दाेनों गांव के ही तालाब में नहाने लगे। नहाने के बाद दोनों तालाब के मेड़ पर बैठ गए। प|ी सुखनी कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान तेज आंधी के साथ आकाशीय विजली गरजी, जिससे कपड़ा धो रही सुखनी डर गई। और उसने पति की ओर जब देखा तो उसके पैरों तले जमीं खिसक गई। आकाशीय बिजली की चपेट में ईश्वर आ गया। नजर के सामने पति की मौत पर बेशुध होकर उससे लिपट कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हृदय विदारक इस घटना की जानकारी होते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर कर सुखनी को संभालने लगे और मृतक के शव को घर ले जाया गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...