पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की मंशा अनुरूप हर लोगों की समस्याएं और फरियाद की सुनवाई के लिए मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर राजेश नशीने एवं रेखा बंसवार ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम राजपुर के फिरतिन बाई ने पारित आदेश के अनुसार बंटवारा नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसीलदार मुंगेली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुंगेली के सुधीर गोवर्धन ने अनिता विश्वकर्मा द्वारा कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया था। जिस पर तहसीलदार मुंगेली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुआगांव के प्रहलाद कश्यप ने बिना रीडिंग के अधिक बिल भेजने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर विद्युत विभाग को कार्रवाई के लिए कहा है।

कौहाबांधा के भागीरथी परमेश्वर ने पौधरोपण संरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर वनमण्डलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया। ग्राम खैरझिटी के मानदास सोनवानी ने सूखा राहत की राशि स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार पथरिया को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम ठकुरीकापा के ईश्वर दास ने वृद्धावस्था पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया था। जिस पर जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया।

ग्राम डिंडोल के बिहारी केंवट ने शौचालय निर्माण की राशि सरपंच द्वारा गबन करने के संबंध में आवेदन दिया। जनपद पंचायत लोरमी के सीईओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश निर्देश दिए गए। ग्राम छिंदभोग के द्वारिका प्रसाद ने पुनरीक्षित पेंशन दिलाने बाबत आवेदन दिया। जिस पर लीड बैंक के जिला प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...