राज्य महिला अायोग की अध्यक्ष आज से एक दिवसीय दौरे पर
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय बुधवार को जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी।
सुबह 9 बजे मुंगेली विश्राम गृह में स्थानीय प्रतिनिधियों से जिले के समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से जिले के कलेक्टर सभाकक्ष में मुंगेली जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। इसके बाद वह मुंगेली से दोपहर 2 बजे नांदगाघाट रायपुर मुख्यालय जाएंगी। शाम 7 बजे बिलासपुर पहंुंचेगी। जहां 17 मई को सुबह 9.30 पर बलौदा बाजार विश्राम गृह में स्थानीय प्रतिनिधियों से जिले के समस्याओं के बारे में विचार विमर्श करेंगी । शाम 4 बजे वह में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। जबकि 18 मई को सुबह 10.30 पर छग भवन आएंगी। जहां स्थानीय प्रतिनिधियों से सवाल जवाब कर जिले के समस्याओं से अवगत होंगी। इसके बाद 11 बजे कलेक्ट्रेट मंथन कक्ष में लंबित प्रकरणों की सुनवाई करेेंगी।