पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुल और सड़क की ऊंचाई समांतर नहीं, आए दिन हादसे

पुल और सड़क की ऊंचाई समांतर नहीं, आए दिन हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली| पुल निर्माण के बाद एप्रोच रोड़ से लगी सड़कों का व्यवस्थित नही करने से मरार पारा व बड़ा बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है। इस मार्ग की सड़क नीचे होने और एप्रोच रोड़ के सामान्तर नही बनने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बड़े बाजार- स्टेट बैंक की ओर से आने वाली सकड़ जो काशीद्वार गेट के पास नये पुल की सड़क से जुड़ती है पुल के ठीक बाद इस बड़े बाजार जाने वाली सड़क दुघर्टना स्थल बना हुआ है क्योकि पुल के सड़क व गेट से बड़ा बाजार जाने वाली सड़क बहुत नीचि है और पुल के सड़क की उचांई ज्यादा है। जिससे आये दिन इस स्थल पर दुर्घटनाएं होती रहती है, अक्सर मोटर सायंकिल का गिरना व चैपहिया वाहन, टेम्पो आदि भी इस स्थान पर दुघर्टनाग्रस्त होते रहता है। दुर्घटना छोटी होने से इन घटनाओं को रिपोर्ट लोग नही करते है, पुल के बाद ठीक बाएं साईड में मरार पारा की सड़क भी अत्यधिक नीची है यहा भी दुघर्टना होते रहती है। इस मार्ग में मरारपारा से पुल की सड़क में आने हेतु पैदल सायकिल ले जाने में काफी तकलीफ होती है लेकिन इन दुघर्टना स्थलो की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर लोगो द्वारा अवगत कराया गया है।

खबरें और भी हैं...