मुंगेली| छात्रा वैशाली देवांगन का जापान टूर से लौटने पर
मुंगेली| छात्रा वैशाली देवांगन का जापान टूर से लौटने पर मुंगेली आगमन पर युवा देवांगन टीम ने उत्साह स्वागत किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । बता दें कि वैशाली देवांगन दसवी बोर्ड 2017 में शास. कन्या शाला में पढ़ाई करते हुए छग में टॉप टेन में 5वां स्थान प्राप्त कर जिले सहित विद्यालय व समाज को गौरवान्वित किया है। शासन ने उनको शैक्षणिक भ्रमण पर जापान भेजा गया । लाेगाें ने कहा के कि बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मेहतन से पढ़ाई करके वह भी अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पर दुर्गेश देवांगन, रामकिशोर देवांगन, अनिल देवांगन, विष्णु देवांगन, अमरनाथ देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, मोहन देवांगन, विरेन्द्र देवांगन, भावेन्द्र देवांगन, वासु देवांगन समेत अन्य उपस्थित रहे।