खंूटी| मुरहू के बिंदा स्थित शामिनाड ग्रामीण विकास योजना का दसवीं वार्षिकोत्सव रविवार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आलोक झा एवं विशिष्ट अतिथि झापा के जिलाध्यक्ष सिरिल हंस ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य अतिथि झा एवं विशिष्ट अतिथि हंस ने कहा कि शामिनाड सामाजिक, शिक्षा समेत कई क्षेत्र में काम कर रही है। शामिनाड का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके माध्यम से कई संस्था संचालित है। मौके पर अतिथियों ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने पर बल दिया। मौके पर बढ़ई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। मौके पर सरवा चर्च के डीन फादर रंजीत लकड़ा, डोल्डा के पल्ली पुरोहित रंजीत बुढ़, फादर कमलचंद्र बागे, फादर राजेश लकड़ा, डॉ. आरती, बंदगांव की जिला परिषद सदस्य जोसफीन हमसोय आदि उपस्थित थे।