पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटी सवार महिला को घसीटता ले गया ट्राॅला चालक, खुरच कर गठड़ी में बांधा शव

स्कूटी सवार महिला को घसीटता ले गया ट्राॅला चालक, खुरच कर गठड़ी में बांधा शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के पास स्थित टोल प्लॉजा पर एक ट्राॅला चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया, लेकिन उसकी प|ी ट्राॅला में फंस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राॅला चालक महिला को सौ मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। महिला के शव के टुकड़ों को खुरचकर गठड़ी में बांधा गया। चालक भाग गया। पुलिस ने ट्राॅला को कब्जे में ले लिया है।

सफियाबाद गांव निवासी सतबीर अपनी प|ी राजबाला के साथ स्कूटी से मुरथल गांव में जा रहा था। मुरथल में सतबीर की बहन की सास की मौत हो गई थी। वे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। जब वे बारोटा पुलिस चौकी के पास टोल प्लॉजा पर पहुंचे तो एक तेज स्पीड से आ रहे ट्राॅला ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहा सतबीर सड़क पर गिर गया, लेकिन उसकी प|ी ट्राॅला में फंस गई। ट्राॅला चालक महिला को सौ मीटर दूर तक घसीटता ले गया। जब राहगीर ट्राॅला को पकड़ने के लिए बाइक पर दौड़े तो वह ट्राॅला को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...