गन्नौर | लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि छोटूराम विवि मुरथल से प्रो. सुमन सांगवान व विशिष्ट अतिथि भाविप अध्यक्ष योगेश कौशिक, स्कूल प्रबंधन मनीष त्यागी, स्कूल निर्देशक डॉ मनोज कुमारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। मुख्यातिथि सुमन सांगवान ने कहा कि हर बच्चे के अंदर उसकी अपनी प्रतिभा छिपी होती है। जिसको बाहर निकालने की जरूरत होती है। इस अवसर पर अरुण गोस्वामी, ललित, भावना, मीनाक्षी, मनोज गुलिया, गोल्डी, मनीषा, रॉकी, प्रवीन, संतराज, प्रेरणा आदि मौजूद रहे।