सोनीपत |मुरथल स्थित बीयर फैक्ट्री की ओर से निकाले गए श्रमिकों को फैक्ट्री के बाहर 91वें तथा लघु सचिवालय परिसर में 12वें दिन धरना जारी रहा। धरने का नेतृत्व हरियाणा ब्रेवरीज मजदूर यूनियन के प्रधान अनिल सैनी व पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने किया। इस दौरान उन्होंने सरकार व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। संजय ने कहा कि सरकार श्रमिकों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके आंदोलन को प्रशासन के दबाव से कुचलने का काम कर रही है। इससे श्रमिकों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। जब तक उन्हें ड्यूटी पर वापस लेने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।