पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज जीएम ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक, कैंप में 114 यूनिट रक्त एकत्रित

रोडवेज जीएम ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक, कैंप में 114 यूनिट रक्त एकत्रित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरथल . चालक प्रशिक्षण केंद्र में लगा रक्तदान शिविर।

मुरथल | मां भारती रक्तवाहिनी द्वारा बुधवार को रोडवेज प्रशिक्षण केंद्र मुरथल में रक्तदान शिविर लगाया गया। 114 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान जीएम रोडवेज जोगिंदर सिंह रावल ने रक्तदान के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा रक्तदान करना बेहद जरूरी है। रक्त का कोई और स्त्रोत नहीं है। दान करने से ही खून की मांग पूरी होती है। घायल व बीमारियों को खून की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजाेरी नहीं आती। इस अवसर पर रक्तवाहिनी प्रधान रवींद्र शर्मा, सचिव प्रेम गौतम, उप प्रधान कर्मबीर सरोहा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी रोडवेज जगमेंद्र सिंह हुड्डा, कार्यकारी सदस्य दक्ष वत्स, प्रिंस, राजेश कुमार अशोक फाजिलपुरिया, राजेन्द्र प्रशिक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...