- Hindi News
- National
- चौकीदार दवा लेने घर गया, चोर सिटावली गांव के राजकीय स्कूल से 22 कंप्यूटर व प्रोजेक्टर ले गए
चौकीदार दवा लेने घर गया, चोर सिटावली गांव के राजकीय स्कूल से 22 कंप्यूटर व प्रोजेक्टर ले गए
सोनीपत | राजकीय स्कूलों को चाेर एक बार फिर से अपना निशाना बनाने लगे हैं। सिटावली गांव के राजकीय स्कूल से चोर 22 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जिस समय आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, स्कूल का चौकीदार दवाई लेने के लिए घर गया हुआ था। पुलिस ने डीडीओ की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि सुबह चौकीदार कम स्वीपर का उसके पास फोन आया। उसने उसे बताया कि स्कूल की आईसीटी लैब में चोरी हो गई है। यह सूचना मिलते ही वह स्कूल पहुंचा। यहां चौकीदार सज्जन कुमार ने बताया कि रात को तकलीफ होने के कारण वह दवाई लेने के लिए घर चला गया था। दवा लेकर स्कूल पहुंचा तो कंप्यूटर लैब से 22 कंप्यूटर चोरी हुए, इनवर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर सहित अन्य सामान चोरी हुआ मिला। डीडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
2017 में लगातार हुई चाेरी
राजकीय स्कूलों में 2017 के अंदर करीब 12 चोरी की घटनाएं हुई थी। मुरथल, हरसाना कलां सहित स्कूलों की लैब से करीब 10 लाख रुपए के कंप्यूटर चोरोें ने चुराए थे। इस मामले में स्पेशल स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छह चोरी की घटनाओं को खुलासा किया था। परंतु कई चोरी की वारदात अभी तक अनसुलझी है। जबकि अब फिर से स्कूलों में चोरी होना सुरक्षा बंदोबस्त पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा है।