सोनीपत | हिंदू मंच एवं जिला अंधता निवारण समिति द्वारा
सोनीपत | हिंदू मंच एवं जिला अंधता निवारण समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरथल में नेत्र जांच एवं आप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सोनीपत शहर के अलावा गोहाना, गन्नौर आदि के करीब 105 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के दौरान 22 लोगों की मधुमेह व 20 रोगियों की ईसीजी जांची गई। शिविर के दौरान 18 रोगियों को मोतियाबिंद के लिए आप्रेशन के लिए नामित किया गया। इनका 19 मई को नि:शुल्क आप्रेशन किया जाएगा। यह शिविर सीएमओ जेएस पुनिया, डिप्टी सीएमओ आदर्श शर्मा व दिनेश छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।