पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी इकरारनामा करके किसान से ठगे Rs.9 लाख

फर्जी इकरारनामा करके किसान से ठगे Rs.9 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | शाहपुर तुर्क गांव के एक किसान से जमीन का फर्जी इकरारनामा कर नौ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। किसान ने मुरथल थाना में एक प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शाहपुर तुर्क गांव निवासी किसान गुलाब सिंह ने बताया कि उसकी जमीन अधिग्रहण हो गई थी। सरकार से उसे जमीन का पैसा मिला था। वह जमीन खरीदने का प्रयास कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात संजय व कृष्ण से हो गई। दोनों ने उसे 17 कनाल जमीन मुरथल गांव की सीमा में दिखाई। जिसका सौदा 39 लाख पांच हजार रुपए में हुआ था। जिसका इकरारनामा भी कर दिया था। उसने बयाने के तौर पर दो लाख रुपए दे दिए। जब रजिस्ट्री का समय आया तो वे बहानेबाजी करने लगे और उससे करीब नौ लाख रुपए भी ले लिए। जब उसने जमीन के कागजात चेक किए तो फर्जीवाड़ा सामने आया। जिस जमीन का मालिक संजीव को दिखाया गया था। वह जमीन का मालिक नही मिला। जिस 17 कनाल जमीन का इकरारनामा हुआ था, उस पर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। जब उसने संजीव से संपर्क किया तो वे उस गुमराह करने लगे। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शिव कॉलोनी निवासी संजीव, सत्यम प्रॉपर्टी डीलर के मालिक संजय व मुरथल के कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...