सोनीपत | दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने गुरुवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। गौरतलब है कि डीसीआरयूएसटी, मुरथल के अंतर्गत आने वाले तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाएं 11 मई से शुरू हो चुकी हैं, जोकि 20 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल रहित बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शामिल हैं।