शहीद उधम सिंह जागृति मंच की बैठक थाना छप्पर कार्यालय में जिला प्रधान जरनैल सिंह जोहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह घुम्मन ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों क्रांतिकारियों ने कुर्बानी दी। खेल मंत्री अनिल विज द्वारा शहीदी दिवस 23 मार्च को शहीदों के सम्मान में एक करोड़ के इनामी दंगल की घोषणा करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा सभी जिलों में जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर 21 मेंबरी कमेटियां गठित कर शहीदों के जीवन दर्शन और बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला सचिव बलविंदर सिंह मंरहे, भाजपा जिला युवा महासचिव नरेंद्र गर्ग खेड़ी, पवन सैनी मुस्तफाबाद, रामपाल तपड़ा, नरेंद्र कुमार सबीलपुर उपस्थित रहे।