सेहत विभाग की डेयरी-आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर रेड, पांच सैंपल लिए
नाभा| दूध और उससे बनने वाले प्रोडक्ट्स की मिलावट की सूचना के बाद डीएचओ डॉ कृष्ण सिंह की अगुवाई में टीम ने हीरा महल में चेकिंग की। तीन डेयरियों से पांच सैंपल लिए । चेकिंग की सूचना मिलने ही कई दुकानदार ताला लगाकर फरार हो गए। टीम ने खान डेयरी और बिना नाम से चलाई जा रही डेयरियों पर कार्रवाई की थी। टीम ने बिना नाम या ब्रांड से नाभा चौधरीमाजरा रोड पर चल रही आइसक्रीम फैक्टरियों को चेक किया।