पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयर प्रेशर बढ़ने से साइकिल में हवा भरने वाली टंकी फटी, दुकान मालिक की मौत

एयर प्रेशर बढ़ने से साइकिल में हवा भरने वाली टंकी फटी, दुकान मालिक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादसों अनाज मंडी के सामने पंचर की दुकान पर साइकिल में हवा भरने वाली टंकी में ब्लास्ट होने से दुकान मालिक की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह 11 बजे गांव गांव सकराली में हुआ। मृतक की पहचान 47 वर्षीय सिराज अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे सिराज ने टंकी में हवा भरने के लिए कम्प्रेशर मोटर चला दी। उसके बाद वह बाहर काम करने लगा। टंकी में हवा ज्यादा भरने का आभास होने पर वह मोटर बंद करके दुकान की तरफ भागा। उसके अंदर पहुंचते ही ब्लास्ट हो गया और चारों तरफ धुआं फैल गया। ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सिराज का भाई और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सिराज के शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। पुलिस ने लाश सिविल अस्पताल पहुंचाई। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिवार को सौंप दी गई। थाना भादसों के जांच अधिकारी शिवदेव चीगल ने बताया कि हवा की टंकी फटने से की मौत हुई है। 11 मई को नाभा के पटियाला गेट में हवा की टंकी फटने से शंटी पंचर की दुकान के मालिक की बाजू शरीर से अलग हो गई थी। उस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई थी।

सिर्फ वही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी है

टंकी फटने के बाद दुकान का हाल।

खबरें और भी हैं...