अब नाभा में कुत्तों ने बच्चे को नोचा, तीन दिन में दूसरी मौत
नाभा | सूबे में कुत्तों के हमले में 3 दिन में दूसरे बच्चे की जान चली गई। गांव मैहस में घर के पास ही आम तोड़ने गए 7 साल के मनीष को आवारा कुत्तों ने नोच खाया। मनीष के पिता राम बाबू ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अकेला आम तोड़ने गया था। इसी बीच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। देर रात पीजीआई में उसकी मौत हो गई। बुधवार को भी संगरूर में कुत्तों ने 5 साल की बच्ची को नोचकर मार डाला था।