पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई व अवेयरनेस के लिए नॉन पॉलिटिकल मॉनिटरिंग टीम का किया गठन: जीवनजोत

सफाई व अवेयरनेस के लिए नॉन पॉलिटिकल मॉनिटरिंग टीम का किया गठन: जीवनजोत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में नाभा तहसील का भादसों शहर पूरे नार्थ जोन में सबसे साफ शहर के तौर पर चुना गया है। इसका सेहरा ब्रांड एंबेसडर जीवनजोत कौर और उनकी टीम को जाता है। उन्हें शहर के लोगों ने सम्मानित किया। जीवनजोत कौर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वेस्टेज से सजाए पार्क और स्कूल परिसर की गंदगी पेड़ों से गिरे पत्तों से खाद तैयार करने के लिए बनाए पिट्स का जायजा लिया। बनाए पिट्स का जायजा लिया। पटियाला जोन की ब्रांड अंबेस्डर और डायरेक्टर लोकल बाडी जीवनजोत कौर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू में थोड़ी बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा लेकिन कामयाबी के इस मुकाम के लिए वो लोगों, स्टाफ व सफाई सेवकों की आभारी हैं। कहा कि एक नान पॉलिटिकल कमेटी बनाई गई है जो पूरी तरह सिर्फ साफ-सफाई प्रबंधों की मॉनिटरिंग करेगी, नए प्लान बनाएगी ताकि शहर पूरी तरह साफ-सुथरा हो जाए और गंदगी रहे ही न। इसके लिए जल्द मीटिंग कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां शक्ति कुमार, चुन्नी लाल, भगवंत सिंह, दर्शन कोड़ा, डिंपल अग्रवाल, सुखजीवन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...