नराता राम कॉलोनी ने ब्लॉक प्रधान मोनू डल्ला का किया सम्मान
नाभा| नराता राम कॉलोनी के लोगों ने सीनियर महिला जिला उप प्रधान कमलेश कौर गिल की अगुवाई में सम्मान समारोह करवाया। नाभा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान मोनू को नराता राम कॉलोनी के लोगों ने सम्मानित किया। यहां श्यामा देवी, रुक्मणी देवी, कुलविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सीनियर कांग्रेसी अनिल राणा, पूर्व नगर कौंसलर अध्यक्ष जीएस भट्टी, राकेश गुप्ता, राजेश बबला, नरेश शर्मा, महंत नरेश दास, जगपाल मौजूद रहे।