पीपीएस नाभा की तरिशा बैनर्जी 96.8 प्रतिशत अंक से फर्स्ट
नाभा| पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का आईसीएससीई और आईएससी बोर्ड के परिणाम में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। 10वीं की परीक्षा में तरिशा बैनर्जी ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, इशिता गर्ग ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और यशस्वी गर्ग ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। 12वीं क्लास साइंस में लवप्रीत कौर ने 94.30 अंक लेकर पहला, दिपांशु ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, पराशूल व मनशेर सिंह ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। 12वीं कॉमर्स में कजनदीप कौर व पुष्पिंदर सिंह ने 94.3 प्रतिशत अंक लेकर पहला, जश्नप्रीत कौर ने 92.3 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। 12वीं आर्ट्स में आराध्या जैन ने 95.3 प्रतिशत अंक लेकर पहला, भवजोत ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, जसनूर कौर ने 94 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। स्कूल हैड मास्टर डाॅ. जगप्रीत सिंह ने सभी को बधाई दी।