पातड़ां| सीपीआईएम की नाभा, फतेहगढ़ साहिब की मीटिंग गुरचरन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला समिति से पहुंचे निर्मल कुमार मोदी सरकार की 4 साल की कारगुजारी पर रोशनी डाली। कहा, मोदी सरकार की फिरकापरस्ती और आर्थिक नीतियों ने लोगों का कचूमर निकाल दिया है। बढ़ती महंगाई के कारण हर वर्ग दुखी है। 23 को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों के आगे हल्लाबोल पोल खोल रैलियां और धरने दिए जाएंगे। यहां हरिंदर तूर, बलजिंदर सिंह, सुखदेव टिब्बी, गुरमेल नाभा, अच्छर सिंह जस्सो माजरा, इंद्रजीत सिंह नाभा, राम सिंह मौजूद रहे।