10 लाख रुपए की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट फिर भी तीन महीने से अंधेरा
नाचना | ग्राम पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए व्यय करने के बाद भी गांव की गलियों में इन दिनों अंधेरा पसरा हुआ है। ग्राम पंचायत नाचना द्वारा गांव के गलियों में अंधेरे से निजात दिलाने के लिए करीब पांच छ माह पूर्व स्ट्रीट लाइट के लिए एलईडी लाइट लगाने पर 10 लाखों रुपए खर्च किए थे। फिर भी पिछले लगभग तीन माह से गांव की गलियों अंधेरा पसरा हुआ है। पंचायत ने गौरव पथ से भील बस्ती व मुख्य बाजार से बस स्टैण्ड तक एलईडी रोड लाइट लगाई थी। आज यह रोड लाइटें मात्र शो पीस बन कर रह गई है। एलईडी लाइट, स्ट्रीट लाइट बंद रहने से आम राहगीर परेशान हो रहे हैं। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। गांव जगह जगह पर अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण पब्लिक परेशान होती है। कई इलाकों की सड़कें पर और गलियों में सीवरेज व नालियां का पानी फैला हुआ होने और रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को गड्ढों में या गंदे पानी में गिरने का डर रहता है।