नाचना | कस्बे में पुलिस ने गुरुवार को शांतिभंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमसिंह पुत्र भूर सिंह निवासी घंटियाली नाचना सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र में शांतिभंग कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया।