नाचना | कस्बे में शराब पीकर वाहन चलाते हुए पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार कस्बे में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र नखताराम शराब पीकर वाहन चला रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे नाचना फांटा से गिरफ्तार किया।