पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीबी की मदद के लिए नाचना पहुंचे नए उपनिवेशन उपायुक्त

एसीबी की मदद के लिए नाचना पहुंचे नए उपनिवेशन उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के उपनिवेशन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए गए लगभग 40 हजार बीघा जमीन के आवंटन के घोटाले की जांच इन दिनों खुलने लगी है। उपनिवेशन के पूर्व उपायुक्त अरुण कुमार शर्मा तथा अन्य अधिकारियों के अंडरग्राउंड होने के कारण मामले की जांच काफी जटिल थी, लेकिन शुक्रवार को उपनिवेशन उपायुक्त कार्यालय नाचना नरेन्द्र चौधरी नाचना पहुंचे और एसीबी के अधिकारियों की जांच में मदद की।

उपायुक्त उपनिवेशन नाचना नरेन्द्र चौधरी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच टीम का सहयोग करते हुए उनके द्वारा मांगी गई सूचनाओं और फाइलों को मुहैया करवाया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने हल्का पटवारियों के बयान लिए। उपनिवेशन उपायुक्त कार्यालय नाचना के रिकार्ड के अनुसार पूर्व उपायुक्त अरूण कुमार शर्मा द्वारा कुल 262 डिग्रियां जारी की थी। जिसमें नाचना तहसील संख्या 1 में कुल 29 व नाचना तहसील संख्या दो में 231 व मोहनगढ़ तहसील में 2 डिग्री जारी की। वहीं टीम के सदस्यों के पास 234 पत्रावलियों पर जांच की जा रही है।

नाचना. भूमि को लेकर हुए घोटाले की जांच करते एसीबी की टीम ।

खबरें और भी हैं...