नाचना | कस्बे के निकटवर्ती सांकड़िया गांव के पास शुक्रवार सुबह एक आवारा बैल सिंचाई के लिए बनाई गई हौदी के अंदर गिर गया। जिसको काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर व स्थानीय युवकों की सहायता से सकुशल बाहर निकाला गया। सांकड़िया निवासी बाबूसिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि गांव से 4 किमी दूर स्थित चक दो एलएम में एक बैल पानी की हौदी में बुरी तरह फंसा हुआ है। जिस पर गांव के कुछ युवकों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि बैल बुरी तरह पानी की हौदी में फंसा हुआ है । बैल को बाहर निकालने के लिए गांव से ट्रैक्टर को मंगवा गया। ट्रैक्टर व स्थानीय युवाओं की मदद से बैल को पानी की हौदी से सकुशल बाहर निकाला।