पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन घोटाले की जांच के लिए एसीबी टीम बीकानेर हुई रवाना

जमीन घोटाले की जांच के लिए एसीबी टीम बीकानेर हुई रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाचना | क्षेत्र के उपनिवेशन विभाग में हुए जमीन घोटाले की जांच करने के आए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रह है। वहीं विशेष टीम के हाथों कई अहम सुराग भी लगे हैं। वहीं उपायुक्त उपनिवेशन व तहसील नाचना 1 व 2 के तत्कालीन कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी जो इस भूमि घोटाले में लिप्त है उनकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं जांच अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि जांच टीम सोमवार को बीकानेर स्थित कमिश्नर उपनिवेशन कार्यालय में नाचना उपनिवेशन द्वारा भेजी गई सूचनाओं व रिकार्ड की जांच करेगी। ब्यूरो को संदेह है कि कई अहम दस्तावेज़ मिल सकते हैं। अनिल शर्म ने बताया कि टीम इस सप्ताह बीकानेर रहेगी तथा जांच टीम अगले हफ्ते फिर नाचना पंचायत के विश्रामघर में लाभार्थी व डिग्री में जो नाम उजागर हुए हैं उन व्यक्तियों से पूछताछ करेगी।

खबरें और भी हैं...