पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20वें दिन भी जारी रही पंचायत सचिव यूनियन की कलमछोड़ हड़ताल

20वें दिन भी जारी रही पंचायत सचिव यूनियन की कलमछोड़ हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुल्तानपुर लोधी

पंचायत सचिव यूनियन और अन्य स्टॉफ की ओर से मांगों के पक्ष में कलमछोड़ हड़ताल जारी रखी और धरना भी दिया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे यूनियन के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यूनियन की मांगों में वेतन, पैंशन, पदोन्नतियां आदि सरकार की ओर से अभी तक नहीं मानी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यूनियन की मांगें नहीं मानी जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ परमिंदर सिंह और गुरदीप सिंह नडाला विशेष तौर पर पहुंचे।

ब्लॉक प्रधन कश्मीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आज उनका धरना और कलमछोड़ हड़ताल 20वें दिन में शामिल हो गई है। इस मौके पर टैक्स क्लैक्टर रमिंदर सिंह, जसवंत सिंह पंचायत अफसर, सुखदेव सिंह, पलविंदर सिंह, पुनीत कुमार, जसवीर सिंह, रछपाल सिंह, रणजीत सिंह, लखवीर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, नरिंदर सिंह, प्रभपाल सिंह, किरणदीप कौर, प्रदीप कौर, मलकीत कौर आदि मौजूद थे।

पंचायत सचिव यूनियन की ओर से दिए गए रोष धरने में मौजूद जिला प्रधान सुखविंदर सिंह, ब्लॉक प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों और अन्य।

खबरें और भी हैं...