नडाला में घर के बाहर से बाइक चुराया
चोरों ने दिन-दहाड़े घर के बाहर खड़े बाइक को चोरी कर लिया। नडाला निवासी जनक राज ने बताया कि उसने अपना सप्लैंडर बाइक नं. पीबी 09 आर 4561 घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद अपने घर से बाहर आया तो उसका बाइक गायब था। उक्त मोटरसाइकिल उसके बेटे सतीश कुमार के नाम पर है। बता दें कि पहले भी कुछ घरों के बाहर से बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंधी नडाला पुलिस को सूचित कर दिया है।