सड़क के वृक्षों की लटकती टहनियां बन रही राहगीरों के लिए हादसों का कारण
सुभानपुर रोड पर सड़क के मोड़ पर उगी भांग बूटी व वृक्षों की लटकती टहनियां हादसों का कारण बन रही है। अड्डा नडाला से निकलती सभी सड़कों के मोड़ों पर भांग बूटी लगी हुई है। बेगोवाल-नडाला रोड व करोल बाग कालोनी के सामने मोड़ पर कीकर के वृक्षों की टहनियां व भांग उगी हुई है। ऐसी ही हालत सुभानपुर रोड की है। ऐसी स्थिति के कारण बीते दिनों दो कारों की टक्कर व एक मोटरसाइकिल के हादसाग्रस्त होने के कारण एक महिला की मौत व चार लोग गंभीर घायल हो गए थे। इस संबंधी वन विभाग के अधिकारियों के ध्यान में लाने के बावजूद काफी दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। हेल्पलाइन एंटी करप्शन एसोसिएशन के जोन चेयरमैन बलविंदर सिंह, जगजीत सिंह मान, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर ओर जानी नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेवार वन विभाग होगा। वन विभाग बीओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही मोड़ों की सफाई करवाई जाएगी।
सुभानपुर रोड पर उगी भांग बूटी व वृक्षों की लटकती हुई टहनियां।