पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामवर गायकों ने गायिकी से बांधा समा

नामवर गायकों ने गायिकी से बांधा समा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा ब्रह्मदास मेला प्रबंधक कमेटी ढिलवां की ओर से समूह नगर निवासियों व अप्रवासी भारतीयों के सहयोग से बैसाखी का वार्षिक मेला कमेटी प्रधान नंबरदार कर्मजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में मनाया गया। सभ्याचारक मेले की शुरुआत गायक मंगल संधू व जैजी बुट्‌टर ने अपने प्रसिद्ध गीतों से की। बाद में प्रसिद्ध गायक जोड़ी रम्मी रंधावा व प्रिंस रंधावा ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति दी। मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान नंबरदार कर्मजीत सिंह ढिल्लों ने मेले में शामिल गणमान्यों व गायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएचओ भूषण सेखड़ी, सुखजिंदर सिंह ढिल्लों, दरबारा सिंह सोनी, तरलोचन सिंह, सुखविंदर सिंह, जत्थेदार गुरदयाल सिंह, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह शिंदर, कुलदीप सिंह माणक, गोपी बारिया, बलजिंदर मंगा, परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बलजिंदर सिंह सोनी, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखदेव सिंह, जोगा सिंह, हरजिंदर, लाडी, राज कुमार अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, अजायब सिंह, गुरनाम सिंह मौजूद थे।

मेला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य गायकों को सम्मानित करते हुए।

खबरें और भी हैं...