भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक
नडाला | भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक गुरुद्वारा बाऊली साहिब में जिला प्रधान जसबीर सिंह लिट्टां की अध्यक्षता में हुई। लिट्टां ने कहा कि गेहूं की आमद के मद्देनजर मंडियों में संभाल, पानी, मजदूराें का प्रबंध, गेहूं की लिफ्टिंग 24 घंटे में करने, अदायगी 48 घंटे में किसानों के खाते में आने के प्रबंध मुकम्मल किए जाएं।