स्वर्ण सिंह शिअद बीसी विंग के राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त
नडाला | शिरोमणि अकाली दल के सीनियर अकाली नेता और मार्केट कमेटी भुलत्थ के पूर्व चेयरमैन स्वर्ण सिंह जोश को शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग का राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त किया गया। चेयरमैन स्वर्ण सिंह जोश ने अकाली लीडरशिप, हीरा सिंह गाबड़िया और बीबी जगीर कौर का आभार जताया।