नडाला|गांव दमूलिया में बाबा चक्क शाह का वार्षिक 17वां मेला 24 और 25 मई को मनाया जा रहा है। क्लब के प्रधान बलजिंदर सिंह चीमा ने बताया कि मेले की शुरुआत 24 मई को सुबह 9 बजे झंडे की रस्म से शुरू होगी। उपरांत सुबह 11 से 2 बजे तक सूफियाना महफिल के दौरान कव्वाल सन्नी सलीम दर्शकों को मंत्रमुगध करेंगे।