पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानावाला माेहल्ले में मेन नाले की सफाई न होने से फैल रही गंदगी : सतपाल

मानावाला माेहल्ले में मेन नाले की सफाई न होने से फैल रही गंदगी : सतपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नडाला के मानावाला मोहल्ले से गुजरने वाले मेन नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। सफाई न होने के कारण नाले में पूरी तरह से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे बदबू फैल रही है। इससे मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मोहल्ला निवासी व समाजसेवी सतपाल सिद्धू ने बताया कि सफाई कर्मचारी मोहल्ले में सफाई करने के लिए कभी-कभी आते हैं। सतपाल सिद्धू व मोहल्ला वासियों ने भगवंत सिंह मान से मांग की है कि मेन नाले के साथ-साथ सभी नालों की तुरंत सफाई करवाई जाए। नडाला नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जल्दी ही सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...