नडाला|वर्ल्ड कैंसर केयर, अप्रवासी भारतीय और उत्तम सिंह और गुरबचन कौर की याद में गांव मांगेवाल में फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। सूबेदार जोगिंदर सिंह, जरनैल सिंह व अजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि कैंप में महिलाआें के ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए मेमोग्राफी टेस्ट, बच्चेदानी के कैंसर के लिए पेप समीयर टेस्ट, मुंह के कैंसर की जांच के लिए ओरल स्क्रीनिंग आदि टेस्ट फ्री किए जाएंगे।