पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नडाला में रिची एजुकेशन छात्रों के लिए 19 को करवाएगा एजुकेशन फेयरवेल

नडाला में रिची एजुकेशन छात्रों के लिए 19 को करवाएगा एजुकेशन फेयरवेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नडाला में रिची एजुकेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एजुकेशन फेयरवैल 19 मई को करवाया जा रहा है। रिची एजूकेशन के एमडी सतपाल सिंह मुलतानी ने बताया कि उनकी मेन ब्रांच जालंधर में स्थित है और उनके द्वारा नौजवानों के भविष्य के लिए अच्छी एजुकेशन दी जा रही है। उन्होंने अब नडाला में अपना सेंटर खोला है और अब वह अपने क्षेत्र नडाला की सेवा करेंगे। उनके द्वारा नडाला, बेगोवाल के बस अड्डों को भी देखरेख के लिए अडाप्ट किया हुआ है। उनके द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ स्कीम तहत 50 प्रतिशत आईलेट्स पर छूट दी जा रही है और विदेश कालेजों में वीजा लगाने पर फ्री लैपटॉप भी दिए जा रहे है। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को विदेशों में बच्चों काे पढ़ाई के तौर पर विदेश भेजने के लिए सही तरीका बताया जाएगा और विदेशी कालेजों में पढ़ाई बारे भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर डायरेक्टर संचित चोपड़ा, राजन शर्मा, सुमित रनदेव, परवीन चोपड़ा, अमरप्रीतपाल सिंह, अमनप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।

बिजनेस प्लस

विद्यार्थियों के लिए एजुकेशन फेयर संबंधी जानकारी देते डायरेक्टर संचित चोपड़ा।

खबरें और भी हैं...