पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इब्राहिमवाल मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण मजदूर आए सड़क पर

इब्राहिमवाल मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण मजदूर आए सड़क पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकल प्वाइंट मंडी इब्राहिमवाल में खरीद की गेहूं की लिफ्टिंग न होने कारण बेकार बैठे, रोष में आए मजदूर सड़क पर आए व नडाला बेगोवाल सड़क पर जाम लगा कर प्रशासन की घटीया कार्यप्रणाली के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। इस संबंधी मजदूर नेता विद्या नंद, भूपिंदर कुमार, राज कुमार पासवान ने बताया कि इस मौके मंडी में गेहूं के अंबार लगे हुए हैं।

लिफ्टिंग न होने कारण करीब 150 मजदूर 10 दिन से मंडी में बेकार बैठा है। रोजाना 15000 रुपए इनके रोटी पानी पर खर्च हो रहे हैं, कमाए पैसे घर भेज दिए हैं। अब आढ़तियों से एडवांस लेकर खा रहे हैं। गर्मी कारण यदि कोई बीमार हो जाए तो खुद पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस मौके पनग्रेन इंस्पेक्टर सुरिंदर शर्मा ने भी ऐसे आरोप लगाते कहा कि लिफ्टिंग करने वाले ठेकेदार की नडाला में 2 आढ़ती हैं, उनकी लिफ्टिंग कर ली गई है, जबकि इब्राहिमवाल मंडी में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने उच्च खरीद अधिकारियों से रिश्वत लेकर कथित तौर पर चहेतों की गेहूं लिफ्टिंग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यह सारा मामला उन्होंने लिखित अपने उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

जानकारी अनुसार इस मंडी में पनग्रेन द्वारा खरीद की 30 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पड़ी हुई है। जबकि मार्कफेड द्वारा सारी गेहूं उठा ली है। यदि बारिश आ जाए तो आढ़तियों को लेने के देने पड़ जाएंगे। रोष धरने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बेगोवाल सोमनाथ, तहसीलदार भुलत्थ मनजीत सिंह राजला ने मजदूरों विश्वास दिलाया कि 2 दिन बाद गेहूं की लिफ्टिंग करवा दी जाएगी।

गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण इब्राहिमवाल मंडी के मजदूर सड़क पर नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...