पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 230 नशीले कैप्सूल समेत दो युवक पकड़े

230 नशीले कैप्सूल समेत दो युवक पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना कोतवाली पुलिस ने दो विभिन्न जगहों पर गश्त के दौरान दो लोगों से 230 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एएसआई रजिंदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव कांजली से होते हुए गांव धम्म, बादशाहपुर, बूटा की तरफ गश्त कर रहे थे। गांव भीला के पास वहां पर पहले ही एएसआई सलवेस्टर मसीह ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। गांव निजामपुर मोड़ के समीप पहुंचे तो सुभानपुर की ओर से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम जसविंदर सिंह उर्फ लक्खू पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव डोगरांवाल बताया। जब उसके पहने हुए कपड़ों की जांच की गई तो उससे 155 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

इसी तरह थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने गांव पहाड़ीपुर के पास सुभानपुर की ओर से आ रहे युवक को संदेह के आधार पर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम गुरमीत सिंह उर्फ गीतू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव डोगरांवाल बताया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कपड़ों से 75 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डोंगरावाल के रहने वाले हैं दोनों आरोपी जसविंदर सिंह और गुरमीत सिंह

मार्डन जेल में बंद हवालाती महिला से मिला मोबाइल
कपूरथला| थाना कोतवाली पुलिस ने मार्डन जेल में बंद हवालाती महिला से मोबाइल बरामद किया। सहायक सुपरिंटेंडेंट हरदेव ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि महिला अपने बैरेकों में मोबाइल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने तुरंत जेल में बंद महिला कैदी और हवालातियों की बैरेकों की महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ तलाशी शुरू कर दी। जब बैरेक नंबर 15 की तलाशी ली गई तो हवालाती महिला नीना प|ी बूटा निवासी चक्क कला नकोदर से चालू हालत में मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ। उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। हवालाती महिला नीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...