पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत

वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवार रात सरकारी स्कूल दमूलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सुभानपुर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के भाई मोहम्मद सोहरा पुत्र मोहम्मद आलम निवासी भटगामां बिहार ने सुभानपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घरों में रंग-रोगन करते है। वीरवार रात वह काम से घर लौट रहे थे। उसके आगे उसका भाई मोहम्मद इसराफ्त बाइक नंबर पीबी-09एसी-4163 पर जा रहा था। उसके पीछे उनका साथी मोहम्मद हसीब बैठा हुआ था। वह अलग बाइक से पीछे से आ रहा था। जब वह सरकारी स्कूल दमूलिया के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। थाना सुभानपुर पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में 2 जख्मी
कपूरथला|कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर नई सब्जी मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उपचाराधीन 35 वर्षीय मनदीप सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी किला मोहल्ला के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त 24 वर्षीय बिंदर के साथ बाइक से आरसीएफ से घर लौट रहा था। नई सब्जी मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसे में मनदीप सिंह की टांग टूट गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी युवक।

खबरें और भी हैं...