पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘नानक शाह फकीर’ के विरोध में रोष मार्च

‘नानक शाह फकीर’ के विरोध में रोष मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘नानक शाह फकीर’ फिल्म के रिलीज होने के खिलाफ शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों की अध्यक्षता में सिक्ख संगत ने रोष जताकर फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सबसे पहले सिक्ख संगत गुरुद्वारा श्री बाऊली साहिब में एकत्रित हुई। हैड ग्रंथी भाई रणजीत सिंह ने कौम की चढ़दी कला की अरदास की। फिर संगत ने शांतमयी ढंग से रोष मार्च निकाला। मार्च मेन बाजार से होता हुआ बस स्टैंड और अन्य क्षेत्रों से होकर मेन चौक पहुंचा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विचार मंच के प्रधान डा. मेहर सिंह ने कहा कि सिक्ख कौम को कई बार हरिंदर सिक्का जैसे खोटे सिक्के के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ा है लेकिन सिक्ख कौम का झंडा हमेशा बुलंद रहा है। सत्कार कमेटी के भाई निशान सिंह, भाई जोगा सिंह इब्राहिमवाल, भाई बलविंदर सिंह हैड ग्रंथी दाऊदपुर, भाई सरबत सिंह कंग ने कहा कि इस फिल्म पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। इस दौरान सिक्ख संगत ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम नायब तहसीलदार गुरसेवक चंद को ज्ञापन दिया। इस दौरान जीत सिंह, बलबीर सिंह, रतन सिंह, बलविंदर सिंह बिट्‌टू, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह साब, अवतार सिंह तारी, गुरनाम सिंह, नवजिंदर सिंह बग्गा, हरमनजीत सिंह, भूपिंदर सिंह लक्की, बलकार सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह अमरीक सिंह, अमरीक, गुरमीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...